धान खरीदी प्रभारी का सस्पेंशन का आदेश जारी

जांजगीर। विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया है। उसके बाद भी सरकारी महकमा नजराना लेने से नहीं चूक रहा है।

ताजा मामला जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा ब्लॉक के अमोरा गांव के धान खरीदी प्रभारी देवेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। किसान से रुपये लेते वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सहकारी संस्थाएं के उप पंजीयक ने सस्पेंशन का आदेश जारी कर दिया है।

अमोरा गांव के धान खरीदी प्रभारी देवेंद्र सिंह का किसान से रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद अकलतरा के सहकारिता विस्तार अधिकारी ने मामले की जांच की और रुपये लेने की पुष्टि होने के बाद खरीदी प्रभारी देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  'हसदेव बचाओ आंदोलन' के संयोजक अलोक शुक्ला को ग्रीन नोबल अवार्ड : पर्यावरण के लिए संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर…