बंधकों में एक युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लगाई मदद की गुहार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के मजदूरों का अन्य राज्यों में बंधक बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जांजगीर-चांपा के बाद मैनपाट ब्लॉक के 10 से ज्यादा पहाड़ी कोरवा युवकों को दिल्ली में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। ज्यादा मजदूरी का झांसा देकर दिल्ली में सभी पहाड़ी कोरवा युवकों को बंधक बनाया गया है।

बंधकों में एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर वायरल किया है। उन्होंने परिजनों सहित प्रशासन से अपनी घर वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है।

वीडियो वायरल होने के बाद सभी बंधक बने मजदूरों की घर वापसी को लेकर परिवार परेशान है। दिल्ली में बंधक बने मजदूर सरगुजा के मैनपाट ब्लॉक के ग्राम सुपलगा सहित अन्य गांव के रहने वाले बताए जा रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  RTE के बच्चों को पढ़ाने के एवज में फीस बढ़ाने की मांग, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने हाई कोर्ट के आदेश का दिया हवाला