EOW में एफआईआर भी दर्ज कराएंगे,बीजेपी विधायक का पोस्ट

दुर्ग। भिलाई नगर निगम में हुए 10 करोड़ के घोटाले को लेकर जिले के वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने मोर्चा खोल दिया है। भिलाई नगर निगम में ट्रैक्टर और एलईडी घोटाले का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने अलग-अलग विभागों में 10 करोड़ से अधिक का घोटाला किया है।​​​ रिकेश सेन ने इस घोटाले की फाइल निकलवाएंगे और जांच कराने के साथ ही EOW में एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।

दरअसल, बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने घोटाले को लेकर फेसबुक में पोस्ट किया है। पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “भिलाई निगम में ट्रैक्टर घोटाला करने वाले ठेकेदार ने ढाई करोड़ का एलईडी घोटाला किया है। उसने फर्जी बिल का भुगतान हुआ है। EOW में एफआईआर होगी”

वहीं रिकेश ने दूसरा पोस्ट जो डाला है उसमें लिखा है “ट्रैक्टर घोटाला करने वाला निगम का ठेकेदार अलग-अलग विभागों में 10 करोड़ से अधिक का घोटाला किया है। कई अधिकारी भी नपेंगे”।

See also  मुश्किल में MLA देवेंद्र यादव, बलौदा बाजार पुलिस ने तीसरा नोटिस किया चस्पा, हाई कोर्ट के फैसले का कर रहे हैं इंतजार…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर