नई दिल्ली। CM Mohan Yadav: भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उत्तर प्रदेश के संजय कुमार सिंह को चुना गया है। उन्हें 40 वोट मिले हैं। वहीं, ओडिशा से चुनाव लड़ने वाली अनिता को महज सात वोट मिले।

CM Mohan Yadav: वहीं मध्य प्रदेश का सीएम बनते ही मोहन यादव पहला चुनाव हार गए हैं। वे भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे थे। दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के लिए चार उपाध्यक्ष चुने जाने थे। मोहन यादव ने भी इसके लिए तब पर्चा भरा था जब वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए थे।

CM Mohan Yadav: बता दें कि 13 दिसंबर 2023 को जब तक उनकी ताजपोशी हुई, तब तक पर्चा वापस लेने की तारीख निकल गई। गुरुवार को हुए चुनाव में पश्चिम बंगाल के असीत कुमार साहा, पंजाब के करतार सिंह, मणिपुर के एन फोने और दिल्ली के जयप्रकाश उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इस चुनाव में मोहन यादव हार गए। उन्हें केवल पांच वोट मिले।

See also  Vice President Election: कुछ ही देर में शुरू होगा उप राष्ट्रपति के लिए मतदान, जगदीप और मार्गरेट के बीच टक्कर, देर शाम तक आएगा रिजल्ट

CM Mohan Yadav: ये भी बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्तमान में मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हैं। भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष संजय सिंह को चुना गया है, वो बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं।