रायपुर। प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। हवा की दिशा बदलने के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रहेंगे। साथ ही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कयास लगे जा रहा है कि इस साल नए साल का स्वागत ठिठुरन के साथ होगी।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज से नमी की मात्रा बढ़ने वाली है तथा हवा की दिशा भी बदलेगी. इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

See also  CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, अंबिकापुर में 10 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानें अपने शहर का हाल…