रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस वक्त दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान सीएम साय ने आज प्रधानमंत्री मोदी से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के अहम मुद्दों पर चर्चा की।

साथ ही मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ की राशि जारी करने व सेंट्रल पूल में 15 लाख मैट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने X पर लिखा कि नई दिल्ली में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

See also  Diwali Bonus: रेलवे के इन कर्मचारियों मोदी का दिवाली गिफ्ट, मिलेगा 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस