रायपुर। भाजपा के लोकसभा चुनाव की तैयारी और 11 सीटों पर जीत दर्ज करने की खबर पर भाजपा नेताओ्ं पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जमकर निशना साधा। बैज ने कहा कि विधानसभा में हार के बाद से ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बना चुकी है। पीसीसी चीफ बैज ने कहा लोकसभा चुनाव को लेकर हमारी भी जोरदार तैयारी है।

प्रदेश कार्यालय में कल लगातार बैठके हुई। सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। हम सभी क्षेत्रों में जायेंगे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए हम जी तोड़ मेहनत करेंगे। सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने पर बैज ने कहा, पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी अच्छा काम किया। नए प्रभारी राजस्थान के युवा हैं, वे अनुभवी हैं. इससे छत्तीसगढ़ को फायदा होगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियों को लेकर कहा कि इनके पास कुछ बचा नहीं है। ये सिर्फ चुनाव के लिए प्रोपेगेंडा करते हैं। उनके पास राम मंदिर के अलावा कोई मुद्दा नहीं। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर भाजपा चुनाव नहीं लड़ती। इसके साथ ही उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी अपना बयान दिया है।

See also  National Medical Commission Bill 2019 के विरोध में डॉक्टरों ने फूंका पुतला

भाजपा के कार्यकाल में कांग्रेस की योजनाएं बंद होगी इस सवाल पर दीपक बैज ने कहा, हम चाह रहे हैं कि गोबर खरीदी, गौठान की योजना निरंतर चलती रहे। बिजली बिल हाफ योजना भी चलनी चाहिए। ये जनता से जुड़ी योजनाएं हैं, जिसका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। इन योजनाओं को बंद नहीं करना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर