अपराधिक प्रवृत्ति एवं गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखें

रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा नेआज बुधवार को सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षको एवं पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बार्डर इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बैठक लेकर राज्य में अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए बार्डर इलाकों में निगरानी रखने के साथ ही चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच-पड़ताल के भी निर्देश दिए है।

जिला कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम बनाकर धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए है।

डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में अपराधिक प्रवृत्ति एवं गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखने के साथ ही शराब के अवैध क्रय-विक्रय, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों, चैन स्नेचिंग तथा चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण करने तथा इनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

See also  साय सरकार का किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला, बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

दुर्ग आईजी ने थाना और चौकी प्रभारियों की ली बैठक

दुर्ग। आईजी बी. एन. मीणा व्दारा पुलिस कण्ट्रोल रूम भिलाई में बैठक ली गयी। बैठक में रामगोपाल गर्ग, भापुसे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

बीएन मीणा व्दारा जिले में बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता पर जोर दिया गया, जनता से सद्व्यवहार करने, आम जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार निराकरण करें।

साईबर क्राईम के प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण करने, लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं में अधिक से अधिक कार्यवाही करने, वाहन दुर्घटना के स्थल चिन्हित कर निराकरण करने, रात्रि गश्त एवं यातायात को दुरूस्त किये जाने, 112 के कार्यों की समीक्षा करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, सम्पत्ति संबंधी अपराधों में थाना / चौकी प्रभारियों को घटनास्थल का निरीक्षण करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थानों में संसाधनों की पहचान एवं आवश्यकता के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षकों / पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को मानीटरिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही जिले में अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने, बदमाशों पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखने, इनकी गतिविधियों की जांच करने, वारण्टों की अधिक से अधिक तामीली साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये दुर्ग पुलिस की प्रशंसा की गयी।

See also  मूल प्रश्न बदलने का मुद्दा विधानसभा में उठा, विधायक भावना बोहरा ने जताई आपत्ति, सभापति ने कहा…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर