पटना। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उनके बिहार से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। वहीं आनंद मिश्रा ने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि संगठन जहां से चुनाव लड़वाएगी, हम चुनाव लड़ेंगे।

बिहार के आरा जिले के रहने वाले आनंद मिश्रा ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात की। आनंद मिश्रा एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं, जो कानून और व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।

बता दें कि असम में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्वतंत्रता के लिए सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वह मणिपुर पर विशेष जांच दल का हिस्सा थे और सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय भी थे।

See also  Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल, लोगों से की ये अपील