टीआरपी डेस्क। 13 दिसंबर के दिन संसद में घुसकर स्मोक अटैक कर संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी छह आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने बृहस्पतिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में आवेदन दिया है। पुलिस ने अदालत में आरोपितों की पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए आवेदन दिया है।

कोर्ट इस मामले पर सुनवाई 2 जनवरी को करेगी। अभी तक इस मामले में 5 आरोपी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। बता दें कि 13 दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान 2 लोग दर्शक दीघा से कूदकर नीचे आ गए। इसके बाद संसद में पीले कलर का धुंआ कर दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Parliament security breach: संसद भवन की सुरक्षा में सेंधमारी, दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंचा शख्स, गिरफ्तार