रायपुर। गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार संभालने वाले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खारा, निवासपुर, उसरवाही, लोहारीडीह, भेलवाटोला, खम्हरिया में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान क्षेत्र की जनता ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उपमुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत शर्मा ने क्षेत्र की जनता का आभार माना। जनता ने शर्मा को अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया।

लउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। अब हमें कवर्धा के विकास के लिए मिलकर कार्य करना है और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ कवर्धा की जनता को मिले और उनकी ज़रूरतें भी पूरी हो, इस दिशा में कार्य करना है।

कांग्रेस राज के दौरान कवर्धा में जो अशांति फैली हुई थी, उसे दूर कर अब हमें मिलकर कवर्धा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का विकास करना है। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ पूरी जनता को मिले इसके लिए भी हमें कार्य करना है।

See also  बस्तरिया बटालियन का जवान लापता, परिजनों ने नक्सलियों से की छोड़ने की अपील

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा ने जो घोषणाएँ की हैं, उन्हें पूरा करना प्रारंभ कर दिया गया है। सबसे पहले प्रदेश में लंबित 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरा करने की दिशा में राज्यांश देने की घोषणा करके प्रदेश की गरीब जनता को पक्की छत देने का अनुकरणीय कार्य किए हैं।

यह मोदी की गारंटी है जिसकी पूरी होने की पूरी गारंटी है। 2 वर्षों के धान का बकाया बोनस भी 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस ‘सुशासन दिवस’ के दिन प्रदेश के किसानों के खातों में सीधा भुगतान कर प्रदेश के किसानों को समृद्ध करने की दिशा में एक बहुत बड़ी पहल की है।

प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी भी प्रारंभ कर दी गई है। शर्मा ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ का विकास करने वाली पार्टी है और जनता के हित के लिए कार्य कर रही है।

See also  बिर्रा गांव की रश्मि अब 20 हजार महीने की कमाई से बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर