रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के छठवें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सेम्हाराडीह पहुँचे है।

अधिवेशन में महाराष्ट्र के राजयपाल रमेश बैस, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खेलकूद एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक व्यास कश्यप भी उपस्थित हैं।

अतिथियों ने समाज के महान विभूतियों तेल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही अधिवेशन में ’परिणय पुष्प’ और ’अरपा छत्तीसगढ़’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Raipur City News: रायपुर में खेले जाने वाले भारत न्यूजीलैंड T20 मैच के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट मैप, कल मैच देखने इन रास्तों से जाएं और यहां करें पार्किंग, असुविधा से बचने यहां देखें चार्ट