रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होते ही अफसरों के फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 88 आईएएस और एक आईपीएस के तबादले की लिस्ट जारी की है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर और संभागायुक्त शामिल हैं।

जिसमे 19 जिलों के कलेक्टर के पदस्थापना क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। कल कैबिनेट की बैठक संपन्न होने के बाद देर रात जीएडी ने यह लिस्ट जारी की हैं। सरकर के गठन के बाद इस फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे।

वहीं इस पूरे तबादले पर साय सरकार के वाणिज्य, श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मीडिया से चर्चा की हैं। उन्होंने दावा किया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर किया गया हैं। सरकार ने किसी अफसर पर कार्रवाई नहीं की है। इस फेरबदल से कामकाज में तेजी आएगी, सरकारी कार्य में कसावट आएगी। सभी के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा और जनता की सेवा भी बेहतर तरीके से होगी।

See also  IAS Transfer News : 41 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें जारी आदेश…

नहीं टिकेगी कांग्रेस : लखनलाल देवांगन

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज दिल्ली में होने जा रहे एआईसीसी की बैठक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस पूरे देश से समाप्त हो रही। मोदी के सामने कांग्रेस टिकने वाली नही है। कांग्रेस कितनी बैठक कर ले, उनका नामो निशान मिटने वाला है।