धमतरी। Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Accident: जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे नगरी सिहावा रोड पर विद्याकुंज स्कूल के स्कूली बच्चों को लेकर नगरी से बस जा रही थी। दूसरी ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते हुए आई और बस से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

See also  कल राम नवमी, जानें लॉकडाउन में कैसे मनाएं प्रभु का जन्म दिन