बिलासपुर । जिले में बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कंपनी में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को दबोचा है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 11 लोगों से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरसअल, आसमा कालोनी निवासी ज्योति वाधवा ने मैग्नेटो मॉल में इंडिपेंडेंट बिजनेस ओनर के कार्यालय में संपर्क किया. कंपनी के डायरेक्टर प्रांजल पाटले, दुर्गा पटेल, अनुराग खूंटे कंपनी चला रहे हैं ।

जहां कंपनी में निवेश करने पर 40 से 50 प्रतिशत मुनाफा देने, मूलधन की राशि को कभी भी निकाल लेने और कंपनी में सबसे पहले 5 लोगों को जोड़ने पर मुनाफा होने का झांसा दिया । इसके लालच में आकर ज्योति समेत 11 लोगों ने कंपनी में एक करोड़ से ज्यादा रुपये निवेश किया. पहले तो उन्हें मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में मुनाफा देने में गोलमाल करने लगे। पीड़ितों ने जब अपने निवेश किये गए पैसे को मांगना शुरू किया तो वह घुमाने लगे।

See also  Fake Disability Certificate : छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव! अब ज्वाइनिंग से पहले मेडिकल बोर्ड करेगी जांच…