स्कूल बंद था तभी फॉल सीलिंग गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

रायपुर। आज सुबह-सुबह आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के लाइब्रेरी के सामने के छत का प्लास्टर गिर गया। जिससे छात्रों में हड़कंप मच गया और हादसे का शिकार होने से स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे। स्कूल के प्राचार्य राकेश गुप्ता ने बताया स्कूल बंद था तभी फॉल सीलिंग गिरा है। स्कूल में बच्चे होते तो बड़ी घटना का शिकार हो सकते थे।

राजधानी रायपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा टला। आजाद चौक थाना क्षेत्र के आमापारा स्थित आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के छत का प्लास्टर गिर गया है। इस दौरान घटना के शिकार होने से बच्चे बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है जब घटना घटी उस समय स्कूल बंद था। लाखों रुपये खर्च कर हाल ही में स्कूल की मरम्मत कराई गई थी. अब छत का प्लास्टर गिरने से मरम्मत कार्य में गड़बड़ी के सवाल उठने लगे हैं।

See also  Amazing Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ का रहस्यमयी गांव! यहां तिथि से एक हफ्ते पहले मनाए जाते हैं त्योहार, जानें सिरदार देव की अनकही कहानी...

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर