तत्काल पद से हटाने के लिए सीएम को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की बस्तर इकाई के पदाधिकारी समेत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, महासमुंद, कवर्धा, बिलासपुर, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, गरियाबंद और रायगढ़ इकाई के पदाधिकारियों ने डीडी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की कमान संभाल रहे संविदा अधिकारी डीडी सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्हें हटाने के लिए पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने मोर्चा खोला ही हुआ है।

अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अलग-अलग जिलों के अफसर भी उनकी नियुक्ति रद्द कर नियमित अफसर को सामान्य प्रशासन विभाग का कमान सौपने की मांग को लेकर लामबंद होने लगे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  टीआरपी सरोकार : विशेषज्ञ की सलाह 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की बिजली बंद करने के पहले रखें ये सावधानियां