राजधानी में बढ़तेअवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस की बड़ी बैठक

रायपुर । आईजी रायपुर रेंज रतनलाल डांगी और एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल ने वीसी के जरिए आज शहर के एएसपी और सीएसपी समेत सभी थाना प्रभारियों की आपात बैठक ली।

इस बैठक में सभी अधिकारियों को नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।राजधानी रायपुर में बढ़ते हुए अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों की बड़ी बैठक हुई।

आईजी रायपुर रेंज और एसएसपी ने अधिकारियों को नशे की आने वाली चेन के अंतिम सौदागरों तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जेल से छूटने वाले पुराने चाकूबाजों, बदमाशों को रोजाना थाना बुलाकर चेक करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। आईजी रायपुर रेंज और एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को शहर में विजुवल पुलिसिंग करने के निर्देश दिए हैं।

See also  लोकसभा चुनाव के लिए सात समितियों का गठन, इन्हें मिली जिम्मेदारी