बीजापुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी की शक पर ग्रामीण की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी की रात नक्सली ग्राम केशामुंडी में एक ग्रामीण भदरू सोढ़ी, पिता हिडमा (41) के घर पर घुस गए।

CG News: नक्सलियों ने बड़ी ही बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर भदरू सोढ़ी की हत्या कर दी। मौके पर से नक्सली संगठन के भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें नक्सलियों ने भदरू सोढ़ी पर गद्दारी का आरोप लगाया है और लिखा है कि, वह सलवा जुड़ूम में काम करता था।

See also  CG News : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मां महामाया एचपी गैस एजेंसी पर मारा छापा, 6.33 लाख रुपये मूल्य के अवैध सिलेण्डर जब्त