रायपुर। राजीव भवन रायपुर में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। यह बैठक पीसीसी प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अध्यक्षा में ली गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद सचिन पायलट ने पत्रकारों को इसकी विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले से कहीं ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस कांग्रेस पार्टी करेगी। पूरा विश्वास है कि हमारा परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह पर भी बयान दिया।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि लोकसभा में पहले से बेहतर परफॉर्मेंस होगा। रणनीति क्या होगा, चुनाव प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रक्रिया क्या होगी उसे लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता सभी लोग इस बात पर एकमत है कि 10 साल की बीजेपी की सरकार केंद्र में है। उसके रिपोर्ट कार्ड के आधार पर उनके परफॉर्मेंस को दिखाते हुए जनता के बीच में जाएंगे।

See also  कांस्टेबल ने कहा – HIV संक्रमित होने के चलते खर्चा देने में सक्षम नहीं, हाईकोर्ट ने कहा – बेटी को तो भरण-पोषण देना ही होगा, ख़ारिज की याचिका

उन्होंने कहा कि पहले से कहीं ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस कांग्रेस पार्टी देगी। पूरा विश्वास है कि हमारा अच्छा परफॉर्मेंस रहेगा। आज जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाना चाहती है वह सारे मुद्दे प्रासंगिक है। किसानों, दलितों, आदिवासियों, नौजवानों, मध्यम वर्ग, महिलाओं, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे हैं।

हार के बाद से लोकसभा में जीत कैसे होगी के सवाल पर बोले सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी को हमने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक में हराया है। भाजपा के उम्मीदवार को आचार संहिता लागू होने के बावजूद भाजपा के उम्मीदवार को मंत्री बना दिया। जनता ने 12 हजार वोट से कांग्रेस पार्टी को जिताया है। जनता कांग्रेस पर भरोसा करेंगी। छत्तीसगढ़ के लोग संवेदनशील है समझदार लोग हैं सब जानते हैं। हमारी सरकार 5 साल रही जो पॉलिसी बनाई गई जो योजनाएं बनाई गई उन्हें पसंद किया गया। भाजपा ने दुष्प्रचार किया जो वादे करके सत्ता में आए हैं उसको कैसे कारगर करेंगे जनता सवाल पूछ रही है।

See also  CG News: राजीव भवन में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक 6 को, सचिन पायलट भी रहेंगे मौजूद, बीजेपी को कैसे काउंटर करें दिल्ली में मिलेगा प्रशिक्षण

कांग्रेस में अंतर्कलह को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि हर दल, हर पार्टी, हर परिवार में किसी बिंदु पर मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद कहीं नहीं है। सभी नेताओं से व्यक्तिगत संपर्क में हूं। कैसे एक जुटता के साथ आगे बढ़े। चुनाव जीते कांग्रेस को मजबूत करें इसे लेकर चर्चा हो रही है।