मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान शिंदे ने उन्हें भगवा झंड़ा भी भेंट किया।

मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना में शामिल होने के बाद कहा कि यह मेरे लिए बहुत भावुक दिन है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस के साथ अपने 55 सालों के साथ को छोड़ दूंगा।

देवड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सभी के लिए उपलब्ध हैं। वह जमीन से जुड़े हुए हैं। देश के लिए मोदी जी और अमित शाह जी का विजन बहुत बड़ा है इसलिए मैं उनके साथ जुड़ना चाहता था।

0 कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद ने अपनी पत्नी पूजा शेट्टी के साथ सिद्धिविनायक में पूजा-अर्चना की

शिवसेना में शामिल होने के बाद मिलिंद ने क्या कहा…

0 आज की कांग्रेस 1968 और 2004 की कांग्रेस से बहुत अलग है।
अगर कांग्रेस और UBT ने रचनात्मक और सकारात्मक सुझावों, योग्यता और क्षमता को महत्व दिया होता तो एकनाथ शिंदे और मैं यहां नहीं होते।

See also  आसान हुआ विदेशों में मनी ट्रांसफर, कई देशों के पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगें UPI और भीम ऐप, जानें क्या होगा फायदा

0 एकनाथ शिंदे की तरह मुझे एक बड़ा निर्णय लेना था। जो पार्टी सुझाव देती थी कि देश को आगे कैसे ले जाया जाए, अब उसका एक ही लक्ष्य है – पीएम मोदी जो भी कहते और करते हैं उसके खिलाफ बोलना। कल, अगर वह कहते हैं कि कांग्रेस एक बहुत अच्छी पार्टी है, वे इसका विरोध करेंगे।

0 मैं GAIN – ग्रोथ, एस्पिरेशन, इनक्लूजिविटी और नेशनलिज्म की राजनीति में विश्वास करता हूं। मैं PAIN – पर्सनल अटैक, इनजस्टिस और नेगेटिविटी की राजनीति में विश्वास नहीं करता हूं।

0 केंद्र और राज्यों में एक मजबूत सरकार की जरूरत है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज मजबूत है।