जशपुर। जशपुर जिले में वन विभाग के तमाम कोशिशों के बावजूद हाथियों का आतंक थम नहीं रहा है। हाथी लगातार हमला कर ग्रामीणों को मौत के घाट उतार रहे हैं। ग्रामीणों का अब जरूरी कामों के लिए भी घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। हाथी ने आज फिर एक ग्रामीण पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मधुसूदन कवर के रूप में हुई है। इसकी सूचना मिलते ही वन अमला मौके के लिए रवाना हो गए हैं. घटना बगीचा वनपरिक्षेत्र के जुरगुम गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, जुरगुम खम्हार पारा निवासी मधुसूदन कवर आज भोर में शौच के लिए घर से सौ मीटर दूर निकले थे। इस दौरान अचानक बाड़ी की ओर से आए हाथी ने वृद्ध को कुचल दिया इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  RAIPUR: इंडिगो की रायपुर-पुणे और रायपुर-लखनऊ फ्लाइट कल से