लोकसभा चुनाव की तैयारी, 90 विधानसभाओ्ं में होगा मतदाता सम्मेलन

रायपुर। युवा मोर्चा नव मतदाता सम्मेलन की तैयारी कर रहा है। 90 विधानसभा में मतदाता सम्मेलन किया जाएगा। डिजिटल युग है। डिजिटल युग में किस तरह से युवा जुड़े उसको लेकर जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल, कोलेज और महाविद्यालय सहित सभी जगह में हम जा रहे हैं। बस्तर के कुछ सीट है। कुछ बूथ है। वहां हम नव मतदाता सम्मेलन करेंगे।

भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने बैठक में छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें जीतने का दावा किया है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता में कही है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में 400 सीट पार का नारा दिया है।

प्रदेश के प्रोफेशनल युवा, चिकित्सक, कर्मचारी, व्यापारी सहित कई लोगों के साथ युवा सम्मेलन करने वाले हैं। आने वाले समय में युवा मोर्चा कार्यकर्ता सरकार लाने में सफल हुआ है। सभी विषयों युवाओं को कैसे लाभ मिले उसको लेकर भी हम काम करते रहे हैं। लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीट हम दे सके उसे लेकर हम काम करेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: विधायक देवेंद्र यादव ने सदन में की वापसी, बोले- जेल में देखता था लाइव प्रसारण

नव मतदाता सम्मेलन की सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी बनी है। राम मंदिर के 22 तारीख को लेकर हर गांव में जाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के किए काम कर रहे हैं। हार गांव को राम मय बनाने के किए काम कर रहे हैं. राष्ट्रीय टीम ने नमो मतदाता सम्मेलन के जरिये नमो एप लॉन्च किया है।