श्रीराम मंदिर और श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में राज्यपाल हरिचंदन ने लगाई झाडू

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्होंने राज्य एवं देश के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि सभी अपने आस-पास के मंदिरों को स्वच्छ रखें। राज्यपाल ने आज  रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर एवं गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अपने आस-पास को स्वच्छ रखकर हम धरती माता की सेवा करते है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान से हमें मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है। इसके पूर्व हरिचंदन ने दोनो मंदिरों में भगवान श्री राम और श्री जगन्नाथ का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेश सहित समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

See also  Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद