रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी फिर बढ़ेगी वाली है। दरअसल पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत सिंगपुर-रायगढ़ा सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी कार्य हेतु दिनांक 20 जनवरी से 27 जनवरी के मध्य नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाडियां:-

1) दिनांक 20 जनवरी से 28 जनवरी’ 2024 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसे. स्पे रद्द रहेगी।

2) दिनांक 19 जनवरी से 27 जनवरी’ 2024 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसे. स्पे रद्द रहेगी।

See also  नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण रायपुर से गुजरने वाली ये 18 ट्रेनें होगी प्रभावित, यात्रा करने से पहले चेक करें रद्द ट्रेनों की सूची