न्याय यात्रा पर हुए हमले पर असम के सीएम पर निशाना साधा

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि मैं पहले दिल्ली जाने वाला हूं फिर शाम को दिल्ली से गुवाहाटी जाऊंगा। परसो न्याय यात्रा में भी शामिल रहूंगा।दिल्ली में एलाइंस कमिटी के नेताओं से बातचीत भी होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले पर असम के सीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को बड़बोला बताते हुए कहा कि यात्रा पर हमला हुआ मतलब उनके मन में भय है। इसके साथ ही भूपेश बघेल ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया।

असम में न्याय यात्रा पर हुए हमले और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के “बच्चों से डर रहे हैं“ वाले बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री वैसे ही बड़बोले हैं। न्याय यात्रा पर हमला हुआ है मतलब कि उनके मन में भय है। न्याय यात्रा से उन्हें भय हो गया है. न्याय यात्रा के रिस्पांस से उनका भय में होना लाजमी है।

See also  लोहारीडीह कांड ने पकड़ा तूल, साहू समाज ने तीन मौतों को लेकर जताई नाराजगी, शासन को सौंपा मांगों का ज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के “कांग्रेस को हमेशा से राम मंदिर से समस्या है“ वाले बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि गिरिराज सिंह को इतिहास पता नहीं है. तोड़–मरोड़ कर पेश करते हैं। अपना एजेंडा सेट करके जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं।