कोंडागांव। पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए सघन चेकिंग में 10 किलो का आईईडी बरामद कर डिफ्यूज किया है। जिले के थाना बयानार क्षेत्र के जतरबेडा मार्ग पर 10 किलो का कुकर कमाण्ड आई.ई.डी. बयानार पुलिस द्वारा किया गया बरामद। माओवादियों द्वारा पुलिस बल तथा आमजनता को नुकसान पहुचाने के लिये लगाया गया था आई.ई.डी.।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर के जरिए आज 23 जनवरी को प्रातः करीबन 09ः00 बजे ग्राम बयानार से जतरबेडा जाने वाली कच्ची सडक में आई.ई.डी लगे होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक दौलतराम पोर्ते, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सतीष भार्गव के पर्यवेक्षण में बी.डी.एस.टीम कोण्डागांव के द्वारा जतरबेडा मार्ग का संघन सर्चिग करने के दौरान पहाड़ी के किनारे कच्ची सडक पर 01 आई.ई.डी वजन लगभग 10 किलो को बी.डी.एस टीम कोण्डागांव द्वारा बरामद किया गया।

See also  Chhattisgarh Assembly Budget Session : प्रश्नकाल में महंत और उद्योग मंत्री लखनलाल के बीच गरमा गरम बहस, चरणदास ने वित्तीय कारणों से बंद उद्योग को लेकर पूछा….

उक्त आई.ई.डी. को अज्ञात माओवादियों द्वारा पुलिस बल व आम जनता को नुकसान पहुचाने के नीयत से लगाया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त आई.ई.डी को मौके पर बी.डी.एस टीम कोण्डागांव द्वारा निष्क्रिय किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना बयानार पुलिस, बी.डी.एस. कोण्डागांव एवं डी.आर.जी बयानार टीम का विशेष योगदान रहा ।