रायपुर। अयोध्‍या में श्रीराम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद मंदिर दर्शन के लिए खोल दिया गया है। भक्‍तों को भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अब कोई रोक नहीं है। श्रीराम लला के दर्शन के लिए भक्‍तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं श्रीराम लला की आराधना और उनके भक्‍तों की सेवा में भगवान राम का ननिहाल कहां पीछे रहने वाला है। श्रीराम के ननिहाल यानी छत्‍तीसगढ़ की ओर से आयोध्‍या आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाएगा। इस भंडारे में माता शबरी के प्रसाद का वितरण भक्‍तों को किया जाएगा।

बता दें यह भंडारा पूरे दो महीने तक चलेगा। इसके लिए छत्‍तीसगढ़ से ही रसोइयों और कार्यकर्ताओं की टीम को अयोध्‍या के लिए रवाना कर दिया गया है। रसोइयों और कार्यकर्ताओं से भरी बस को आज मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। बता दें कि रामभक्‍तों के 500 साल के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम अपनी जगह विराजित हो गए हैं। जिसके बाद पूरा देश राममय हो गया। पहले दिन ही रामलला के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों ने राम मंदिर के दर्शन किए। वहीं अब छत्तीसगढ़ सरकार ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है।

See also  CG Bribe News: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन बंटवारे और ऋण पुस्तिका बनाने मांगे थे 25 हजार

राम के दरबार में बटेगा माता शबरी का प्रसाद
छत्‍तीसगढ़ सरकार की ओर से अयोध्‍या में रामभक्‍तों को भोजन कराया जाएगा। बता दें कि ये भंडारा पूरे दो महीने तक चलेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दरबार में माता शबरी का प्रसाद बंटेगा। इसके लिए छत्‍तीसगढ़ की 6 संस्थाएं 60 दिनों तक छत्तीसगढ़ और दूसरे प्रदेशों से आने वाले रामभक्तों को स्वादिष्ट भोजन का वितरण करेंगी।

सरयू नदी, हनुमानगढ़ के पास बना पंडाल
अयोध्या में सरयू नदी और हनुमानगढ़ के पास 6 संस्थाओं का भव्य पंडाल बनाया गया है। बता दें दो माह तक चलने वाले भंडारे में भोजन बनाने वाले 30 रसोइयों और 100 कार्यकर्ताओं की टीम को बस के माध्यम से 24 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे सीएम विष्णुदेव साय ने वीआईपी रोड स्थित रामजी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

इस समय होंगे श्रीराम लला के दर्शन
अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर में श्रीराम लला की प्रतिमा स्‍थापित होने के बाद मंदिर कमेटी के द्वारा नया शेड्यूल जारी किया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार मंदिर सुबह 7 बजे से साढ़े 11:30 बजे तक दर्शन के लिए खुलेगा। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे बाद आरती। प्रभु के भोग और विश्राम के लिए मंदिर ढाई घंटे बंद रहेगा। दोपहर 2 बजे से फिर मंदिर खुलेगा और शाम 7 बजे तक दर्शन होंगे। भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट दर्शन मंदिर की टाइमिंग बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

See also  इस राज्य के डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स को दिया जायेगा पद्म पुरस्कार, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख