रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक लेंगे। इस बैठक में मोदी की गारंटी के अंतर्गत कई प्रस्ताव पर मंजूरी मिल सकती है। बैठक में महतारी वंदन योजना के साथ-साथ 3100 रुपये धान खरीदी की दर को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है । बता दें 5 फरवरी को विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो जाएगा। बता दें आज की बैठक में मंत्रिपरिषद बजट पर चर्चा करेंगे। आगामी सत्र में प्रदेश की सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी । इसके अलावा सरकार अपने पहले बजट पर चर्चा करेगी। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना पर भी मंजूरी मिल सकती है। क्यूंकि इसके पहले भी तीन कैबिनेट बैठक में मोदी की गारंटी के अनतर्गत कई निर्णय लिए जा चुकें हैं।

See also  FLY ASH परिवहन से हो रहे प्रदूषण से लोग परेशान, गुस्साए लोगों ने दिया धरना, जर्जर सड़क का भी उठाया मुद्दा