रायपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ से इस बार दो हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा जायेगा। इनमें छत्तीसगढ़ के जशपुर के जागेश्वर यादव को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा। वहीं नारायणपुर के हेमचंद मांझी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री पाने वाले शख्शियतों को बधाई दी है।

बता दें कि जशपुर के जागेश्वर यादव को बिरहोर के भाई के रूप में प्रसिद्धि है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्र में उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन बिरहोर और पहाड़ी कोरबा जनजाति के लिए समर्पित कर दिया है।

वहीं नारायणपुर के हेमचंद मांझी की पहचान वैद्य के रूप में है। पारंपरिक औषधि से लोगों का इलाज करने वाले हेमंचद ने अबूझमाढ़ से जैसे दुर्गम क्षेत्र में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में शानदार काम किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Weather Report : प्रदेश में बढ़ रहा है तापमान, बस्तर में बारिश के आसार