सारंगढ़/रायपुर। दिवंगत डीजीपी विजय शंकर चौबे की बेटी SSP श्वेता चौबे को गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। श्वेता वर्तमान में उत्तराखंड के पौड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।

पहले पिता को अब बेटी को मिल रहा है यह सम्मान…

गौरतलब है कि पूर्व में भी 1987 में यह पुरस्कार विजय शंकर चौबे को राष्ट्रपति द्वारा दिया गया था, और आज एक बार फिर उनकी बेटी एसएसपी श्वेता चौबे को यह सम्मान मिलने जा रहा है, जो सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय के साथ ही पूरे जिले के लिए एक गौरवशाली पल है।

शानदार रहा आईपीएस श्वेता चौबे का सफर

अपनी बेहतरीन पुलिसिंग के लिए उत्तराखंड में ही नहीं वरन पूरे देश में जानी जाने वाली पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का चयन राष्ट्रपति पदक के लिए हुआ है। उनको यह पदक उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है। उनके पति मणिकांत मिश्रा भी वर्तमान में एसडीआरएफ में बतौर कमांडेट तैनात हैं।

See also  दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पहला मरीज

पौड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात श्वेता चौबे अपनी विशिष्ठ कार्यशैली के लिए जानी जाती है। इससे पहले पुलिस अधीक्षक चमोली के पद पर कार्यरत रही है। कोरोना काल में बतौर एसपी सिटी उनके कार्यकाल की हर किसी ने सराहना की है। देहरादून में लोग आज भी उनको याद करते हैं। इसके अलावा 2021 के महाकुंभ के दौरान उन्होंने जिस तरह से कार्य किया है वह किसी से छिपा नहीं है। एसआइटी में रहते हुए उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले का भंडाफोड़ किया तो विजिलेंस में रहते हुए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम किया है। अंकिता भंडारी कांड के बाद पौड़ी जिले के बिगड़ते हालत को देखते हुए उनको पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली थी। उनके नेतृत्व में पौड़ी पुलिस ने कई बड़ी सफलता हासिल की है। इस बार के कांवड़ मेले के दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़ एवं खराब मौसम के बीच वह लगातार पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करती रही।

See also  पूर्व सैनिकों को सरकार का दिवाली तोहफा! वन रैंक, वन पेंशन की तीसरी किस्त जारी करने का दिया निर्देश…

श्वेता चौबे को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुने जाने पर सारंगढ़ नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व्यापारी कुमार बानी, नंदकिशोर केजरीवाल, महेंद्र केजरीवाल, अंकित केशरवानी, विजय पाण्डेय सहित नगरवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।