रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कल यानि 31 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। कयास लगाया जा रहा है की धान खरीदी की अवधि बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला साय सरकार ले सकती है।

बता दें सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी में कहा कि प्रदेश में हो रही धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाएगी। एक नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी का कल 31 जनवरी अंतिम दिन है, और उसके बाद 15 फरवरी तक किसान लिंकिंग में धान बेच सकते हैं, लेकिन सीएम के इस संकेत के बाद संभव है फरवरी मध्य तक खरीदी केन्द्रों में किसानों से सीधे खरीदा जाएगा।

See also  Breaking : खत्म हुई साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर लिया गया फैसला