रायपुर। संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने कुलाधिपति के आदेश पर पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विवि, उपरवारा, नवा रायपुर के कुलपति का प्रभार संभल लिया है।

गौरतलब है कि आयुष विवि के कुलपति के रिक्त पद को भरे जाने के लिए राज्यपाल और कुलाधिपति के आदेश पर वैकेंसी निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी तय की गई है। इस बीच यहां के कुलपति का प्रभार कमिश्नर डॉ संजय अलंग संभालेंगे।

See also  CG News: पेसा कानून के तहत पिछड़ा वर्ग की तीन सूत्रीय मांगें, सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग