DEO ने लगाई प्रिंसिपल को फटकार, भेजा नोटिस

गरियाबंद। सत्ता बदलने के साथ भाजपा सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए स्कूलों को अपडेट करने के लिए डीआईओ से जानकारी मांगी थी, लेकिन डेढ़ माह में डीईओ ने अपने जिले में स्कूलों की क्या समस्या है जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाए। जिससे जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां पदस्थापना नहीं हो पाई है। जिसे लेकर पिछले सत्र में भी कई स्कूलों में पालक और बच्चों ने स्कूलों में तालाबंदी कर विरोध जताया था।

ताजा तालाबंदी का मामला लोहरसी शासकीय हाई स्कूल है जहां संस्कृत, रसायन, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों के लिए शिक्षक नहीं है। शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इससे आक्रोशित विद्यार्थियों ने आज स्कूल गेट में ताला जड़ दिया। बच्चों ने प्रदर्शन करते हुए शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की है।

जिले के फिंगेश्वर स्थित एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने ताला जड़ा दिया। इसके बाद सभी विद्यार्थी गेट के बाहर ही जमकर प्रदर्शन करने लगे. वहीं, बच्चों के समर्थन में ग्रामीण और पालक भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। मामला फिंगेश्वर क्षेत्र के लोहरसी शासकीय हाई स्कूल का है।

See also  सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों का आईएसआईएस से लिंक? दिल्ली पुलिस ने कपल को पकड़ा

वहीं, छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रमेश निषाद लोहरसी हाई स्कूल पहुंचे। शिक्षकों की लापरवाही को देख DEO ने फटकार लगाई। साथ ही प्रिंसिपल को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन भी कटेगा। वहीं, डीईओ के समझाइश के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया और स्कूल गेट में लगाए ताले को खोला।