संगठन के सह प्रभारी नीतीन नबीन भी बैठक में शामिल होंगे

रायपुर। पार्टी के राष्‍ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कल प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में बैठक लेंगे। इसमें सभी लोकसभा प्रभारियों को बुलाया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए शिव प्रकाश आज शाम को रायपुर पहुंच रहे हैं।छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की अब तक की तैयारियों और कार्यक्रमों की समीक्षा का दौर शुरू हो गया है।

प्रदेश संगठन के सह प्रभारी नीतीन नबीन भी इस बैठक में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार कल की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में राष्‍ट्रीय स्‍तर से जारी कार्यक्रमों पर कितना काम हुआ है और आगे की रणनीति पर बात होगी।

प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति कर दी है। वहीं, रायपुर के साथ ही 4 लोकसभा क्षेत्रों में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया जा चुका है। एक दिन पहले ही संगठन में नई नियुक्तियां की गई है।

See also  India vs Pakistan asia cup 2023 : बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका मैच, जानिए कल कितने ओवर का होगा मुकाबला