रायपुर। Rajya Sabha elections: छत्तीसगढ़ भाजपा से राज्यसभा के प्रत्याशी कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को नामांकन पर्चा खरीदा। उन्होने तीन सेट पर्चे खरीदे। वे कल गुरुवार 15 फरवरी को विधानसभा पहुंच पर्चा दाखिल करेंगे।

Rajya Sabha elections: इससे पहले देवेंद्र सिंह रायपुर पहुंचे और पहुना में सीएम विष्णुदेव साय से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भावना देवी व सुपुत्र विश्व विजय सिंह भी साथ में थे। मुख्यमंत्री सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाई।

See also  ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री सोनोवाल की मौजूदगी में 8 प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण