दोहा/नई दिल्ली। PM Modi Qatar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को कतर पहुंचे।दोहा एयरपोर्ट पर कतर के विदेश राज्य मंत्री सुल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने पीएम मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री ने कतर के अपने समकक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की। दोनों के बीच ट्रेड, निवेश, ऊर्जा और फाइनेंस जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

PM Modi Qatar Visit: भारतीयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

दोहा एयरपोर्ट से निकलते ही प्रधानमंत्री का वहां मौजूद भारतीयों ने स्वागत किया। पीएम मोदी ने भारतीय लोगों का अभिभावदन स्वीकार किया। उनसे हाथ मिलाया और कतर के मंत्रियों से मिलने के लिए रवाना होगा। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले कतर रवाना होने से पहले भी उन्होंने पोस्ट किया और कतर के दौरे पर सकारात्मक बातचीत होने की उम्मीद जाहिर की।

PM Modi Qatar Visit: भारतीयों की रिहाई के बाद पहली बार कतर पहुंचे हैं प्रधानमंत्री

See also  Chhattisgarh Weather Updates-इन राज्यों में अगले दो दिनों में शीतलहर का अनुमान, बादल छंटने पर छत्तीसगढ़ में भी बढ़ेगी ठंड

बता दें कि कतर ने हाल ही में भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को रिहा किया है। यह सभी पूर्व नौसेना अधिकारी बीते 16 महीने से कतर की जेल में बंद थे। इन पूर्व नेवी ऑफिशिल्स को एक निजी कंपनी ने हायर किया था। सभी पूर्व अफसरों को कथित तौर पर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन्हें कतर की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, भारत सरकार की कोशिशों के कारण इन अफसरों की सजा पहले उम्र कैद में बदल दी गई। बाद में कतर के अमीर के दखल देने के बाद सभी पूर्व अफसरों को रिहा कर दिया गया।