टीआरपी डेस्क। विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के बगिया गाँव में एक किसान परिवार राम प्रसाद साय और जसमनी देवी के घर में हुआ था।

गौरतलब है कि, विष्णुदेव साय की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव बगिया के शासकीय स्कूल में ही हुई। यहां उन्होंने 5 वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। 5 वीं की पढ़ाई के दौरान वे पूरे स्कूल में टॉपर थे और सबसे ज्यादा अंकों से पास हुए थे। प्राथमिक स्कूल के बाद उन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई लोयोला स्कूल कुनकुरी में की। इसी बीच उनके पिताजी की मौत हो गई जिसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी इनके ऊपर आ गयी।

परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए छोड़ी अपनी स्टडी

पिता की मौत की बाद घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार विष्णुदेव ने अपनी पढ़ाई रोक दी। अपने छोटे भाइयों की पढ़ाई करवाने के लिए घर की जिम्मेदारी उठाई। उनके इसी त्याग का रिजल्ट है कि उनके 2 भाई शासकीय कर्मचारी हैं। वहीं, 1 भाई की मौत हो चुकी है।

See also  Mission 2023 BJP CEC Meeting: दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरु, पीएम मोदी भी मौजूद, आज जारी हो सकती छत्तीसगढ़ की बाकी 4 सीटों की लिस्ट, अंबिकापुर पर सबकी नजर

मदद करने की आदत लाई राजनीति में

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने घर के काम करने के साथ साथ पूरे गांव की मदद किया करते थे। इसी का परिणाम रहा कि 1989 में उन्होंने पंच का चुनाव लड़ा और उन्हें जीत हासिल हुई। जिसके बाद 1990 में उन्हें ग्राम पंचायत बगिया के सरपंच के तौर पर निर्विरोध चुना गया। सरपंच बनने के 1 साल बाद 1991 में उनकी शादी कौशल्या साय के साथ हुई जिनसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 2 बेटी और 1 बेटा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का राजनीतिक जीवन

  • विष्णुदेव साय का राजनीतिक करियर ग्राम बगिया से शुरू हुआ।
  • 1989 में उन्होंने पंच का चुनाव लड़ा और उन्हें जीत हासिल हुई।
  • 1990 में उन्हें ग्राम पंचायत बगिया के सरपंच के तौर पर निर्विरोध चुना गया।
  • 1990-98: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)
  • 1999: 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए
  • 1999-2000: सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति और सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति
  • 2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय
  • 2004: 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल), सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य
  • 5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन समिति
  • 2009: 15वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)
  • 31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य समिति
  • 2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)
  • 9 नवंबर 2014: केंद्रीय खान, इस्पात राज्य मंत्री
  • 5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय
  • 3 दिसंबर 2023: सदस्य, छत्तीसगढ़ विधान सभा
  • 10 दिसंबर 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
See also  CG: AAP ने अनियमित कर्मचारियों और बेरोजगारी भत्ते पर सरकार को घेरा