नई दिल्ली। Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के 7वें नोटिस को भी दरकिनार कर दिया है। केजरीवाल ने ईडी से सामने पेश होने से इनकार कर दिया है।

Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली के सीएम और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज ईडी के पास नहीं जाएंगे। मामला कोर्ट में है और अगली सुनवाई 16 मार्च को है। ईडी को रोजाना समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। हम इंडिया गठबंधन नहीं छोड़ेंगे। मोदी सरकार को इस तरह दबाव नहीं बनाना चाहिए।

See also  अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से झटका, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए इलाज से जुड़ी याचिका खारिज