नई दिल्ली। Kisan Andolan : एमएसपी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान सोमवार को एक बार फिर ट्रैक्टर मार्च Tractor March निकालेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली की सभी सीमाओं और एनसीआर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि सोमवार को हाईवे पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैक्टरों की कतार खड़ी की जाएगी।

Kisan Andolan: किसान उत्तराखंड के भूरा खेड़ी चेकपोस्ट से लेकर दिल्ली से लगते गाजीपुर बॉर्डर तक हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू ट्रैक्टरों के काफिले के साथ दिल्ली में नहीं घुसेगी। भाकियू ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन की बात कहते हुए आवाजाही बाधित नहीं करने की बात कही।

Kisan Andolan: दिल्ली में कई स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम

Kisan Andolan: वहीं नोएडा के किसान सोमवार को सुबह 10 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर रास्ते बदले रहेंगे। वहीं, गाजियाबाद में किसान मोदीनगर, मुरादनगर और दुहाई में एनएच-58 पर और लोनी में सहारनपुर रोड पर प्रदर्शन करेंगे।

See also  अब इन मुद्दों पर आंदोलन करेंगे किसान, अपनी मांग लेकर किया 'रेल रोको आंदोलन'

Kisan Andolan: दिल्ली की सीमाओं पर अर्धसैनिक बलों की संख्या में इजाफा किया गया है। रिजर्व बटालियन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने कई स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। अगर किसान प्रवेश कर जाते हैं तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस को तैयार रखा गया है। पिकेट से लेकर बैरिकेड, कंटेनर, की व्यस्था कर सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।