रायपुर। राज्य शासन ने दो जिला शिक्षा अधिकारी समेत तीन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर भेजा है। इनमें राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी ब्रजेश बाजपेयी और व्याख्याता एलबी मंजूलता साहू शामिल हैं।

इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेख है कि इनमें से राजेश कुमार सिंह और ब्रजेश बाजपेई अपने कर्तव्यों के साथ-साथ मंत्री की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का भी कार्य संपादित करेंगे। देखें आदेश…

See also  Chhattisgarh Sharab Ghotala: शराब घोटाले के दो आरोपितों की आज कोर्ट में है पेशी