मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी दी गई थी और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया था। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने आरोपी योगेश सावंत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी योगेश सावंत को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 14 दिनों के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने FIR दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी योगेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें सूत्रों के अनुसार, ‘गावरान विश्लेषक’ नाम के फेसबुक चैनल पर एक शख्स ने इंटरव्यू दिया और उस दौरान उसने फडणवीस के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें जान से मारने की बात कही थी। इतना ही नहीं इस इंटरव्यू को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर पोस्ट भी किया था। शिकायतकर्ता का कहना है की इस वीडियो की वजह से दो समाज में द्वेष निर्माण हो सकता है। पुलिस को मिली इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने इंटरव्यू देने वाले और योगेश सावंत नाम के शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की है।

See also  Coronavirus Update : पिछले 24 घंटे में मिले 3805 नए मामले, 22 लोगों ने गंवाई जान