घड़ी की कीमत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

जामनगर । क्या आप जानते हैं कि देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को भी घड़ियां काफी पसंद हैं। हाल ही में अनंत अंबानी को दुनिया की सबसे रेयर और सबसे महंगी घड़ी पहने देखा गया है। जिसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान है।

मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला भी अनंत अंबानी की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। वहीं उन्होंने अनंत अंबानी की घड़ी देखकर हैरान रह गए। जिसकी कीमत कुल 14 करोड़ रुपये है। बताया गया कि अनंत अंबानी की घड़ी का काफी शौक है यही वजह है कि वह अपनी महंगी घड़ी की वजह से शुर्खियों में रहते हैं।

देश में बहुत से लोग घड़ियों के काफी शौकिन हैं। हर कोई अपने बजट के हिसाब से वाच खरीदना पसंद करता है। दरअसल अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग फेस्टिवल 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में मनाए जा रहे हैं।

See also  लाइट वेट, स्लिम डिज़ाइन और बेहतरीन 48MP कैमरा OPPO F15 को बनाते हैं शानदार

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि, दुनियाभर की मशहूर हस्तियों से अगले तीन दिनों तक जामनगर गुलजार रहने वाला है। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारे और कई जानी मानी हस्तियां भी गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं।