कांकेर। Naxalites Encounter: छत्‍तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के हिदुर जंगल में रविवार सुबह पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ पिछले एक घंटे से जारी है। एसपी आइके एलेसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह मामला छोटेबेठियां थाना क्षेत्र का है।

Naxalites Encounter: जानकारी के अनुसार कांकेर पुलिस की टीम सर्चिंग आपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने पुलिस जवानों की टीम पर हमला बोल दिया है। पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा है कि पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ अभी मुठभेड़ जारी है।

See also  रमेश सिंह: मनेन्द्रगढ़-विधानसभा चुनाव 2023