टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि – नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कई प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। आय के स्त्रोत बनेंगे। ऑफिस मीटिंग्स में अपने आइडियाज शेयर करने में संकोच न करें। सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर काम करें। इससे कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृषभ राशि : आज वृष राशि वालों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरी की तलाश करे रहे जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिजनों से चल रहे वैचारिक मतभेदव को सुलझाने की कोशिश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें और क्रोध पर काबू रखें।

मिथुन राशि :  आज  आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। नए व्यापार की शुरुआत की संभावनाएं बढ़ेंगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। सिंगल जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे।

See also  Big Breaking : खनिज संसाधन विभाग के इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति, आदेश जारी…

कर्क राशि : आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए नई जगहों से फंड मिलेगा। आज करियर से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें।

सिंह राशि : ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। व्यापार में नई बिजनेस डील में सफलता हासिल होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। जीवनसाथी संग रिश्तों की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। आज आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे।

कन्या राशि : व्यापार में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। हालांकि, परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपनों के सेहत पर ध्यान दें। आज वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और तनाव कम होगा।

See also  Weather Update : प्रदेश भर में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज! पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

तुला राशि : आज तुला राशि वालों के जीवन में चुनौतियां बढ़ेंगी। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

वृश्चिक राशि : परिस्थितियां अनुकूल होंगी। लाइफ में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में लिए गए फैसले सही साबित होंगे। धन से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

धनु राशि : आज ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। घर-परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें और शांत दिमाग से फैसले लें। पार्टनरशिप के बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नकरें। आज पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा और धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

मकर राशि : आज भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा।  हालांकि, विरोधी भी एक्टिव रहेंगे। जिससे थोड़ी डिस्टर्बेंस बनी रहेगी। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आपके परफॉर्मेंस पर भी होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। भाई-बहन से चल रहे आर्थिक विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। आज काम के सिलसिले में यात्रा के बनेंगे।

See also  Horoscope 4 April 2025 : आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे नए अवसर, जानें क्या कहते है आपके सितारें

कुंभ राशि :  कुंभ राशि के जातक आज परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में बहुत सावधानी बरतें और आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। इससे धन हानि हो सकता है। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें और इनवेस्टमेंट से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें।

मीन राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट-चपेट लग सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि, व्यापार में धन हानि के संकेत हैं। इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें, जिससे किसी के मन को ठेस पहुंचे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर