ये पुरानी आदत है पीएम मोदी की, टीएस सिंहदेव ने कसा तंज

रायपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पीएम मोदी एक बयान पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा “जब ट्रेन में भीड़ के कारण मुझे सीट नहीं मिलती थी, तो मैं किसी का भी हाथ पकड़कर ज्योतिष की तरह देखना शुरू कर देता था, इसके तुरंत बाद लोग मुझे सीट दे देते थे।” व्यक्तित्व में अब भी कोई बदलाव नहीं आया – झूठ बोल कर अपना काम निकालना और धोखे, जालसाजी से दूसरों का हक़ छीनना काफी पुरानी आदत मालूम पड़ती है। पीएम मोदी के एक बयान पर फिर राजनीति शुरू हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में देश का पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड कार्य्रकम में पीएम मोदी ने अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा बताया था। इसमें उन्होंने बताया था कि, ”मैं अपने बचपन का अनुभव बताता हूं। बहुत यात्रा करता था। कभी रिजर्वेशन नहीं होता था। भीड़ बहुत होती थी, अन-रिजर्व डिब्बे से सफर करता था।

See also  Bastar Lok Sabha Election 2024: बस्तर में आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, मतदानकर्मी रवाना, 19 को वोटिंग

तो मैं देखता कि हां, यहां थोड़ा मौका है तो किसी का हाथ पकड़कर उसे देखना शुरू कर देता था। इसके बाद लोग मेरे लिए सीट की व्यवस्था कर देते थे और कहते थे कि आइए-आइए बैठिए। पीएम मोदी के बचपन का किस्सा सुनाने के बाद वहां उपस्थित तमाम क्रिएटर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए। लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।