सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में 2 करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने षडयंत्रपूर्वक ठगी की इस घटना को अंजाम दिया है। ठगों द्वारा व्यापारी को रुपए डबल करने का झांसा दिया गया। रुपए डबल होने की लालच में व्यापारी आसानी से ठगों के झांसे में गया और 2 करोड़ रुपए की ठगी का शिकार हो गया। ठगी के शिकार व्यापारी ने मामले की शिकायत संबंधित थाने में की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगो पर एफआईआर किया गया हैं। इनमे एक का नाम शिवा साहू है जबकि दो और भी इस काण्ड में शामिल हैं।


जानकारी के मुताबिक़ तीनों ही युवको ने एक शख्स को महज आठ महीने के भीतर ही पैसे डबल हो जाने का दावा कर झांसे में लिया था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पीड़ित निवेशक ने करीब 2 करोड़ रुपये भी गँवा दिए। ठगी का अहसास होने के बाद सौरभ अग्रवाल नाम के शख्स ने सभी के खिलाफ शिकायत की हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं। दूसरी तरफ इतनी बड़ी रकम की धोखाधड़ी से क्षेत्र के निवेशकों में हड़कंप मचा हैं।

See also  PM Modi Raipur Visit: नए विधानसभा परिसर में लगेगी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अनावरण