रायपुर। छत्तीसगढ़ की महतरियों का महतारी वंदन योजना की राशि को लेकर इंतजार ख़त्म हो गया है।

इस सम्बन्ध में कुछ देर पहले सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, छत्तीसगढ़ की मेरी माताओं एवं बहनों को मेरा सादर प्रणाम… आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान का अभिनंदन आज आपकी भाजपा सरकार करने जा रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए “महतारी वंदन योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से भी अधिक मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि ₹1000 प्रति माह प्रदान करने जा रहे हैं। अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। आप सभी के सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य की कामना करता हूं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

See also  भाजपा पर जमकर बरसीं सुप्रिया श्रीनेत; कहा- BJP को नेशनल हेराल्ड से उतनी ही चिढ़ है, जितनी...