मैं 12 मार्च को रायपुर पहुंचूंगा, मुकाबला को दिलचस्प भी बताया जा रहा

रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट के लिए विकास उपाध्याय के नाम घोषित होने के साथ राजनीतिक गलिय़ारे में हलचल तेज हो गई है। कही अफवाह उड़ रहे तो कोई मान जाने की बात कह रहे है। रायपुर में सरगरमी बढ़ने के साथ मुकाबला को दिलचस्प भी बताया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के रायपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने चुनाव मैदान से हटने की खबर का खंडन किया है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा के बाद लोकसभा के लिए टिकट दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

राजधानी में सुबह से ही विकास उपाध्याय के चुनाव मैदान से हटने की खबर चर्चा में थी। विकास के दिल्ली प्रवास में होने की वजह से इस खबर को और बल मिला। लेकिन शाम तक इस खबर का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने अफवाह फैलाई है। किसी को बोलेंगे तो भी यकीन नहीं होगा। हम पूरी मेहनत से लोकसभा के चुनाव को लड़ेंगे। राजधानी के लोग मुझे अपना बेटा-भाई समझते हैं। मैं 12 मार्च को रायपुर पहुंचूंगा।

See also  मरवाही के स्कूल में हुई शर्मनाक घटना: आदिवासी छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, स्कूल प्रबंधन पर भी मामले को दबाने का लगा आरोप

कांग्रेस पार्टी के रायपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने चुनाव मैदान से हटने की खबर का खंडन करने के साथ ही उन्होंने विधानसभा के बाद लोकसभा के लिए टिकट दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है.