भिलाई। ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ रक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। आज भिलाई से आंदोलन की शुरूआत करते हुए शंकराचार्य सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 10 मिनट के लिए संकेत स्वरूप धरना पर बैठे।

उन्होंने सभी देशवासियों से अपने-अपने स्थानों पर रहते हुए इसके लिए 10 मिनट के सांकेतिक भारत बंद का आह्वान भी किया था। अविमुक्तेश्वरानंद महाराज अपने आठ दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में ही हैं।

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने चल रहे आंदोलन के लिए अपने-अपने स्थानों में रहकर सनातनियों से समर्थन मांगा है।

बता दें जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कल ही गौ रक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि जब तक गौ रक्षा को लेकर कड़ा कानून नहीं बनता और गाय को राष्ट्र माता के तौर पर घोषित नहीं किया जाता, तब तक वह अयोध्या में राम मंदिर नहीं जाएंगे। गौ हत्या के विरोध में और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर उत्तराम्नाय ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामि विमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अब सडक़ की लड़ाई शुरू कर दी है ।

See also  जनगणना का प्री टेस्ट करने 2500 भवनों में अंकित की संख्या

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम